CSIR UGC NET December 2025: आवेदन की आखिरी तारीख 24 अक्टूबर | ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने CSIR UGC NET दिसंबर 2025 सेशन के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिए हैं। यह परीक्षा जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) और असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती के लिए आयोजित की जाती है। अगर आप रिसर्च करना चाहते हैं या असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते हैं, तो यह परीक्षा आपके लिए बेहद जरूरी है।

आवेदन की तारीखें

  • आवेदन की शुरुआत: 25 सितंबर 2025
  • आवेदन की आखिरी तारीख: 24 अक्टूबर 2025
  • फीस जमा करने की अंतिम तिथि: 25 अक्टूबर 2025

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.nic.in पर जाना होगा।

परीक्षा कब होगी?

एनटीए के अनुसार CSIR UGC NET दिसंबर 2025 परीक्षा का आयोजन 18 दिसंबर 2025 को होगा।पहली शिफ्ट: सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तकदूसरी शिफ्ट: दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक परीक्षा की अवधि: 3 घंटे

किन विषयों में होगी परीक्षा?

CSIR-UGC NET दिसंबर 2025 परीक्षा इन 5 विषयों के लिए आयोजित होगी exam :

  • 1. केमिकल साइंस
  • 2. अर्थ, एटमॉस्फेयर, ओशन एंड प्लेनेटरी साइंस
  • 3. लाइफ साइंस
  • 4. मैथमैटिकल साइंस
  • 5. फिजिकल साइंस

ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

  • 1. आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.nic.in पर जाएं।
  • 2. होमपेज पर “CSIR UGC NET December 2025” लिंक पर क्लिक करें।
  • 3. अपनी पर्सनल डिटेल्स भरकर रजिस्ट्रेशन करें।
  • 4. जरूरी डॉक्यूमेंट्स और फोटो/सिग्नेचर अपलोड करें।
  • 5. फीस जमा करें और फॉर्म सबमिट कर दें।
  • 6. फाइनल सबमिट करने के बाद प्रिंटआउट निकालना न भूलें।

सहायता के लिए संपर्क

अगर आवेदन प्रक्रिया में कोई समस्या आती है तो आप इन माध्यमों से मदद ले सकते हैं:हेल्पलाइन नंबर: 011-40759000ईमेल: csirnet@nta.ac.in

Disclaimer

यह खबर शैक्षिक उद्देश्य से तैयार की गई है। इसमें दी गई जानकारी राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) की आधिकारिक वेबसाइट और नोटिफिकेशन पर आधारित है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि किसी भी प्रकार के आवेदन या निर्णय से पहले आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.nic.in पर जाकर पूरी डिटेल अवश्य पढ़ लें।

See also  हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के छात्रों को मिलेगा मुफ्त लैपटॉप ऑनलाइन अप्लाई करें फ्री लैपटॉप योजना 2025

Leave a comment